स्वयं की नजर उतारने के 5 असरदार तरीके | नमक से नजर उतारना सबसे आसान | खुद की नजर कैसे उतारे

नजर लगना दैनिक जीवन में एक आम बात है किसी की तबीअत अचानक बिगड़ जाये या किसी के साथ अचानक बुरा होने लग जाये घर परिवार में यही सुना जाता है की नजर लग गई है लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल तब होती है जब आपके आस पास कोई नजर उतारने वाला नहीं होता है या आप किसी को कह नहीं पाते है | इसलिए इस आर्टिकल में में आपको बताने जा रही हु की किस तरह से आप स्वयं ही अपनी नजर उतार सकते है वो भी बोहोत आसान तरीके से आइये जानते है |

नजर लगने के लक्षण क्या है | (नजर को कैसे पहचाने?)

अगर आप नजर पर विश्वास करते है तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी है की नजर लगने की क्या पहचान होती है अर्थात केसे पता चले की खुद को या परिवार में किसी को नजर लग गई है |

  • अगर अचानक बैचेनी होने लगे और लगे की कुछ बुरा होने वाला है तो इसका मतलब नजर का असर हुआ है |
  • अगर खाना खाने में मन न लगे या खाते ही तबियत बिगड़ जाये तो नजर लगी है |
  • अगर घर में जानवर आ जाये जैसे बिल्ला या कुत्ता तो ये बुरी नजर होने का संकेत है |
  • अगर व्यापर में अचानक घटा होने लगे तो तुरंत नजर हटाने का उपाय करे |
  • बच्चे को अगर नजर लगी है तो वो अचानक रोना शुरू करेगा और डरा हुआ रहेगा |
  • घर में अपशगुन की घटनाये होना भी नजर का ही संकेत होता है |

कहा जाता है की अगर कुंडली में ग्रेह कमजोर है और राहू का असर ज्यादा है तो नजर लगने के चांसेस ज्यदाद होते है |

Advertisements

नजर कैसे उतारे ? (खुद की नजर कैसे उतारे):-

वेसे तो नजर उतारने के कई तरीके होते है | अलग अलग क्षेत्र में नजर उतारने के लिए अलग अलग तरीको का प्रयोग किआ जाता है पर यहाँ मैं आपको कम लेकिन असरदार कुछ तरीको को बताने की कोशिश करुगी |

नमक से नजर कैसे उतारे:-

नमक से नजर उतारने के लिए अपनी हथेली में 7 चुटकी सेंध नमक ले और उसे अपने ऊपर 7 बार फेरा ले उसके बाद उसे घर के बाहर या कूड़ेदान में या फिर घर के टॉयलेट में हथेली के ऊपर पानी दाल के बहा दे | एसा करने से आपके ऊपर लगी बढ़ी से बढ़ी नजर हट जाएगी | पर अगर नजर बोहोत कढ़ी लगी हुई हो तो ये प्रयोग आप दिन में तीन बार कर सकते है | 3 बार इस प्रयोग को करने का समय है सुबह जब सूर्योदय होता है ,दूसरा समय दोपहर के 12 बजे का और तीसरा शाम को संध्याकाल में इस प्रोयोग को करे | नजर उतारने का प्रयोग शनिवार में करना ज्यादा फायदेमंद होता है उसका असर बाकी दिनों के मुकाबले सर्वधिक होगा |

निम्बू से नजर उतारने का तरीका :-

अगर आपको नजर लग गई है और आप किसी को बताना नहीं चाहते है तो आप खुद ही अपनी नजर उतार सकते है उसके लिए निम्बू एक अच्छा तरीका है | निम्बू से नजर उतारने के लिए पहले आप घर की थली यानि देहलीज पर बैठ जाये और और एक सबूत निम्बू को अपने सिर से पैर तक CLOCKWISE फेराए | एसा आपको 7 बार करना है | उसके बाद उसी स्थान पर बैठे हुए उस निम्बू को आधा काट ले और अपने हाथो को क्रॉस करके इन निम्बू के दोनों तुक्धो को एक एक हाथ से उठाये और इसी अवस्था में इसे घर के बाहर कही दूर फेक दे |इस तरह से आसानी से आप अपने ऊपर लगी नजर को हटा सकते है |

कपूर से नजर कैसे उतारे :-

कपूर से नजर उतारने के लिए घर की थाली पर बैठ जाये और कपूर को अपने ऊपर सात बार फेराए ध्यान रहे घूमने की दीक्षा क्लॉक वाइज दिशा में हो | और फिर इस कपूर के भाग को जला दे | ध्यान रहे इसे किसी जली हुई वास्तु पर नहीं रखना है बल्कि जमीन पर रख के माचिस की सहायता से इसमें आग लगा दे |

फिटकरी से नजर कैसे उतारे:-

इसके लिए सबसे पहले नजर लगे हुए वयक्ति को किसी लकड़ी के पाते पर या घर की थली पर या जमीन पर ही बिठा दे और पूरब की तरफ उनका मुख करे | घुटनों को मोड़ के छाती की और लगा ले और हथेली को खोल के घुटनों पर रख ले | इसके बाद जो वयक्ति नजर उतार रहा है वो छोटे टुकडो में दो फिटकरी के टुकड़े ले और उसे दोनों हथेलियों में रख के मुट्ठी बना ले और उन हथेलियों को क्रॉस कर के एक के ऊपर एक रख ले और इसके बार दोनों हाथो से नजर लगे वयक्ति के सिर से लेकर पैर तक तक घडी की दिशा में सात बार फेराए और ये बोले :- हे भगवन देवता, वृक्ष, मनुष्य,पथिक,जानवर ,दानव जिस किसी भी की नजर लगी हो वो दूर हो और कष्टों और परेशानियों से इनकी रक्षा करे |इसके बाद इन फिटकरी के टुकडो को किसी जलते हुए ढेर या कोयले पर डाल दे | अगर फिटकरी के टुकड़े कुछ देर में ही जल जाये तो इसका मतलब है कोई नजर नहीं और आर फिटकरी लम्बे समय तक जलती रह इसका मतलब है की नजर लगी है |

नजर उतारने का हनुमान मंत्र :-

नजर उतारने का मंत्र है-

|| ॐ हं हनुमत्ये नमो नमः

श्री हनुमत्ये नमो नमः

जय जय हनुमत्ये नमो नमः

श्री राम दुताय नमो नमः ||

इस मंत्र के जाप करने से सभी बुरी शक्तिया दूर हो जाएगी और शरीर में एक अखंड उर्जा का प्रवाह होगा | इस मंत्र को आप हनुमानजी के सामने बैठ कर , दिया जलाकर 11 या 21 बार बोल सकते है इससे जो भी बुरी नजर आपके ऊपर लगी है वो अपने आप दूर होगी |

बार बार नजर लगे तो क्या करें?

अगर बार बार नजर लग रही है और लगातार घर में या किसी वयक्ति के साथ अपशगुन की घटने हो रही है तो जरूरी है की आप घर में गृह शुद्धि का हवन करवाए और नारियल के धुए से घर को शुद्ध करे , घर में रामायण का पाठ भी रखवा सकते है | इसके अलावा घर में रोज सुबह शाम घी का दिया जलाये और हर कोने में कुमकुम से स्वस्तिक बनाये | घर में समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम और ग्यारस पर कीर्तन रखवाए | दान पुण्य भी करते रहे और गरीब या भिखारी को घर से भूखा न जाने दे | अगर आप चाहते है की घर में अच्छा वातावरण बना रहे और सब काम अछे हो तो ध्यान रखे की घर की बहु बेटियों का सम्मान हो और महिलाओ और व्रध्ह लोगो को किसी तरह का कष्ट न हो |

FAQ :- कुछ पूछे जाने वाले प्रश्न :-

नजर कैसे लग जाती है?

नजर किसी भी तरह से लग सकती है जैसे किसी के तारीफ करने से या किसी की कुदृष्टि पढने से या फिर किसी बुरी आत्मा का साया पड़ने से | बुरे कर्म करने से भी नजर लग सकती है |

नजर से बचने के लिए क्या पहने?

नजर से बचने के लिए कला धागा पहन सकते है या गले में हनुमान जी का लोकेट भी पहन सकते है |

बुरी नज़र उतारने के उपाय क्या है ?

बुरी नजर के लिए आप नमक,फिटकरी,लाल मिर्च,सरसों का तेल या कपडा किसी भी चीज का उपयोग करके बुरी नजर को उतार सकते है |

नजर को कैसे पहचाने?

नजर लगने पर बैचेनी, जी मचलना, चिडचिडापन , अपशगुन आदि होने लगता है , घर में अपशगुन की घटने होना, लड़ाई झगडा होना आदि नजर लगने के ही लक्षण है |

मंगलवार को नजर कैसे उतारे?

मंगलवार के दिन दो सूखी लाल मिर्च, थोड़ा सेंधा नमक और कुछ सरसों के दाने लें। इसके बाद नजर लगने वाले वयक्ति के ऊपर से नीचे की ओर सात बार घुमाएं। इसके बाद ये सब जला दें। जलने पर यदि धुआं उठने लगता है तब थोड़ी ही देर में नजर का बुरा असर समाप्त हो जायेगा |

Advertisements