पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

हेलो दोस्तों ,
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता, ये सवाल अक्सर दंपत्ति के मन में आता है क्योकि ये वो समय होता है जब अनप्रोटेक्टेड सेक्स यानी बिना किसी प्रोटेक्शन या गर्भनिरोधक गोली के आप पार्टनर के साथ सम्बन्ध बना सकते है और गर्भवती भी नहीं होंगे , जी हां जिस तरह से महीने के कुछ दिन ऐसे होते है जब आप गर्भवती हो सकते है वैसे ही महीने के कुछ ऐसे दिन भी होते है जिनमे अगर आप पार्टनर के साथ बिना प्रोटेक्शन के सम्बन्ध बनाते है तो गर्भ नहीं ठहरेगा आइये इस आर्टिकल में डिटेल में उन दिनों के बारे में जानते है।

कई बार सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल ना कर पाने के कारण या अत्यधिक उत्सुकतावश गर्भनिरोध को ना अपनाने से प्रेग्नेंट होने की सम्भावना बन जाती है ऐसे में अगर आप बेबी के लिए तैयार है तो ये गलती ख़ुशी में बदल जाती है लेकिन अगर आप बच्चे के लिए अभी तैयार नहीं है तो यही खुशखबरी दुःख में बदल जाती है और एक दोस्सरे को ब्लामे करने का सिलसिला जिंदगी भर चलता है , इसलिए ऐसे हालत न पैदा हो इसके लिए जरूरी है की हर दंपत्ति को पता होना चाहिए कि पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

Table of Contents

Advertisements

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता

फ्रेंड्स अगर आप अपने पार्टनर के साथ असुरक्षित सम्बन्ध बनाना चाहते है और गर्भ धारण नहीं करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने पार्टनर के उन दिनों को जान्ने की कोशिश करती होगी जब उसके गर्भधारण के चांस ना के बराबर होंगे , क्योकि हर महिला के लिए ये दिन अलग अलग होगा और एक महिला के लिए हर महीने में ये दिन अलग होंगे इसलिए आपको एक तरीके को आजमा कर इन दिनों के बारे में जानना होगा तभी आप बिना किसी परेशानी और गर्भधारण की चिंता के असुरक्षित सम्बन्ध बना सकते है
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता ये जानने के लिए सब से पहले ओवुलेशन के दिनों के बारे में जानते है।

ओवुलेशन दिन क्या होते है ?

प्रत्येक महिला में महीने के कुछ निश्चित दिन होते है जब उसके गर्भ ठहरने के चान्सेस सबसे ज्यादा होते है इन दिनों को ओवुलेशन के दिन कहा जाता है , ओवुलेशन दिनों में महिला के ओवरी से एग्स निकलते है जो पुरुष के स्पर्म से जब फर्टिलाइज होते है तो गर्भ ठहरता है , इसलिए अगर आप असुरक्षित सम्बन्ध बनाना चाहते है तो ध्यान रहे की महिला के शरीर में एग्स नहीं होने चाहिए , वरना वो स्पर्म के कांटेक्ट में आकर फर्टिलाइज हो सकते है और गर्भ ठहरने की सम्भावना है।
अब सवाल आता है की किन दिनों में एग्स महिला के शरीर में नहीं होंगे और ये कैसे पता करे ?

किन दिनों में महिला के शरीर में एग्स नहीं होंगे और ये कैसे पता करे ?

महिला के शरीर में एग्स ओवुलेशन के दिनों में रिलीज होते है और ओवुलेशन के दिन पीरियड्स साइकिल के आधे होने के बाद आते है , मतलब सामान्यता पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों का होता है और इसका एवरेज 28 दिन होता है और उसका आधा 14 दिन का होता है इसका मतलब अगर आपका पीरियड साइकिल 28 दिनों का है तो ओवुलेशन के दिन 14 वे दिन से शुरू होते है और लगभग 2 दिन तक रहते है। यानी की इन दिनों में अगर आप पार्टनर से असुरक्षित सम्बन्ध बनाने है तो गर्भ धारण के चान्सेस सार्वधिक होते है क्योकि ओवुलेशन के दिन रिलीज हुआ अंडा ओवरी में अत्यधिक दो दिन तक जिन्दा रह सकता है।
अब सवाल आता है की पुरुष के शुक्राणु महिला में जाने के बाद कितने दिन तक जिन्दा रहते है ?

पुरुष के शुक्राणु महिला में जाने के बाद कितने दिन तक जिन्दा रहते है ?

एक पुरुष शुक्राणु महिला की योनि में जाने के बाद लगभग 5 से 7 दिन तक अंदर जीवित रह सकते है , हालाँकि कई स्टडीज में इनके जिन्दा रहने की अवधि 14 दिनों तक भी पाई गई है लेकिन एवरेज समय 7 दिनों का अत्यधिक होता है , इसका मतलब गर्भ धारण से बचने के लिए जरूरी है कि ओवुलेशन शुरू होने के ७ दिन पहले और ख़त्म होने के ७ दिन बाद तक बिना कि प्रोटेक्शन के पार्टनर से सम्बन्ध बनाना सेफ नहीं होता है।
इस तरह से आप आसानी से अपने पार्टनर के ओवुलेशन के दिनों को और सेफ दिनों को कैलकुलेट कर सकते है , अगर सामान्य भाषा में बोना जाए तो अगर आपका पीरियड साइकिल 28 दिनों के है तो पीरियड शुरू होने से 1 से 7 तक का समय सेफ समय होता है यानी आप बिना प्रोटेक्शन के अपने पार्टनर से साथ सम्बन्ध बना सकते है और अगला पीरियड्स आने के पहले के 7 दिनों का समय सेफ समय मान जायेगा।

यह भी पढ़े :- प्रेगनेंसी टेस्ट कितने प्रकार के होते है ? घर में टेस्ट कैसे करे ?

ओवुलेशन के दिनों को जाननेका आसान तरीका :-

आजकल बाजार में कई सारे ओवुलेशन किट मौजूद है जो महिला के ओवुलेशन के दिन को प्रेडिक्ट करके बता देते है ये शरीर में इन दिनों बनने वाले हार्मोन्स को ट्रैक करके सही जानकारी देते है , मेरी सलाह है कि आप इस किट का उपयोग करके आसानी से अपने लिए सेफ दिनों का पता लगा सकते है।

यह भी पढ़े :-

महिलाओ में मासिक चक्र आमतौर पर कितने समय तक रहता है?

मासिक धर्म चक्र आमतौर पर 28 दिनों की औसत अवधि के साथ 21 से 35 दिनों के बीच रहता है।

क्या मासिक धर्म के ठीक बाद एक महिला गर्भवती हो सकती है?

महिलाओ में पीरियड्स के ख़त्म होने के ठीक बाद गर्भवती होना संभव होता है लेकिन इसके चान्सेस काम होते है ऐसा इसलिए क्योकि ओवुलेशन आमतौर पर अगले मासिक चक्र के 14 दिन पहले होता है और पीरियड्स ख़त्म होने के लगभग 10 से 12 दिन बाद शुरू होता है।

गर्भ धारण करने के लिए सेक्स करने का सबसे अच्छा समय कब होता है?

गर्भ धारण करने के लिए यौन संबंध रखने का सबसे अच्छा समय eggs release के दौरान होता है, जो आम तौर पर ओव्यूलेशन तक पहुंचने वाले पांच दिन और अंडाशय का दिन होता है। यह आमतौर पर 28 दिनों के चक्र के 10 से 16 दिनों के आसपास होता है।

मैं अपने ओव्यूलेशन को कैसे ट्रैक कर सकती हूं यह जानने के लिए कि मैं कब सबसे ज्यादा फर्टिलाइज हु

ओव्यूलेशन पर नज़र रखने के लिए कई तरीके हैं, जिनमें ओव्यूलेशन प्रेडिक्टर किट का उपयोग करना, सर्वाइकल म्यूकस में बदलाव की निगरानी करना, बेसल बॉडी टेम्परेचर पर नज़र रखना और कैलेंडर पर अपने मासिक धर्म का ट्रैक रखना शामिल है।

क्या गर्भावस्था को रोकने के लिए कोई प्राकृतिक तरीके हैं?

गर्भावस्था को रोकने के लिए प्राकृतिक परिवार नियोजन विधियों, जैसे ओव्यूलेशन पर नज़र रखना और फर्टाइल विंडो के दौरान सेक्स से बचना, का उपयोग किया जा सकता है। हालाँकि, ये तरीके गर्भनिरोधक के अन्य रूपों की तरह विश्वसनीय नहीं हैं और इसके लिए अधिक प्रयास और योजना की आवश्यकता हो सकती है। आपके लिए सर्वोत्तम गर्भनिरोधक विधि के बारे में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े :-

Advertisements