10 common pregnancy terms जो गर्भावस्था के दौरान कही न कही उपयोग होती है | पहले से ही जान ले |

common pregnancy terms

common pregnancy terms :- गर्भावस्था में बोहोत कुछ नया सीखने को मिलता है और उन्ही में से एक होता है गर्भावस्था शब्दावली । आइए अपने शरीर के बारे में और गर्भावस्था में उपयोग किए जाने वाले शब्दों के बारे में कुछ सीखकर शुरुआत करें। मतलब कुछ एसी कंडीशन और परिभाषाओं को देखे जो गर्भावस्था में उपयुक्त होती है । ये नियम और परिभाषाएं आपकी गर्भावस्था और जन्म के दौरान काम आएंगी।

लेबर की परिभाषाएं (Labour Definition in Hindi):-

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन (Braxton Hicks contractions):

ये एक तरह का दर्द या संकुचन होता है जो गर्भावस्था की पहली तिमाही से शुरू हो जाते है और जैसे जैसे गर्भावस्था आगे बदती है वेसे वेसे ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन भी बढ़ता जाता है |

गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) :

ये uterus और वेजाइना के बीच का मार्ग होता है जिसमे से बच्चा बहार निकलता है |

Advertisements

संकुचन (Contraction):

ये एक तरह का दर्द है जो सर्विक्स को पतला कर देता है और इससे बच्चे को आसानी से निकला जा सकता है | लेबर के समय, संकुचन मजबूत, एक साथ लंबे समय तक हो जाते हैं |

डाईलेशन (Dilation):

गर्भाशय के अन्दर मोजूद सर्विक्स का 10 सेंटीमीटर तक बढ़ना |

Effacement:

गर्भाशय ग्रीवा का पतला होना।

लेबर (Labour):

ये वो समय होता है जब गर्भावस्था में बच्चा बाहर आने वाला होता है और संकुचन तेज हो जाता है और बच्चे के जनम के साथ ही ये दर्द और लेबर समाप्त होता है |

लाइटनिंग( Lightening) :

प्रसव से पहले गर्भाशय के अन्दर बच्चे की पोजीशन बदलना लाइटनिंग कहलाता है , आमतौर पर बच्चे को “गिरने” के रूप में कहा जाता है। पहली बार माँ बनने वाली माए अपनी नियत तारीख से चार से छह हफ्ते पहले इसे देख सकती हैं, जबकि अन्य माताओं को प्रसव शुरू होने तक इस पर ध्यान नहीं जाएगा।

प्लेसेंटा (Placenta ):

गर्भवती महिला में गर्भाशय के भीतर का वो अंग जिसके माध्यम से भ्रूण अपना पोषण प्राप्त करता है वही प्लेसेंटा कहलाता है इस अवधि के दौरान, यह भ्रूण के वजन का औसतन छठा हिस्सा होता है , प्लेसेंटा एक डिस्क के आकार का, होता है और लगभग 2.5 सेंटीमीटर मोटा और 17.5 सेंटीमीटर व्यास का होता है।

प्लेसेंटा के बारे में और डिटेल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |

प्रेगनेंसी में टीकाकरण क्यों जरूरी है ? जानिए जरूरी टीको के बारे में |

स्टेशन (Station ):

शिशु पेल्विस से कितनी दूर नीचे है वह स्टेशन कहलाता है । यह नकारात्मक और सकारात्मक संख्याओं में मापा जाता है जैसे नेगेटिव पांच का मतलब होता है एक तैरता हुआ बच्चा( floating baby ), एसा कहा जाता है कि जीरो स्टेशन का मतलब है की बच्चा पेल्विस में लगा हुआ है, और प्लस पांच का मतलब बच्चा क्राउनिंग कर रहा है।

गर्भाशय (Uterus):

यह महिला का प्रजनन अंग होता है जिसका वजन दो से तीन औंस होता है और गर्भावस्थाएक मुट्ठी के आकार का होता है यानि की सिकुड़ा हुआ छोटा सा होता है | गर्भावस्था के दौरान, यह अंग दस गुणा होकर 14 इंच तक का हो जाता है और इसका वजन लगभग दो या तीन पाउंड होता है। यह वह जगह है जहाँ एक सामान्य गर्भावस्था होती है। यानि इसी अंग में बच्चा रहता और बढ़ा होता है |

प्रेगनेंसी में ये स्टाइलिश ड्रेसेस पेहन कर लगे सबसे अलग |List Of Stylish Pregnancy Dresses.

Mucus Plug ( म्यूकस प्लग ):-


म्यूकस प्लग म्यूकस का सुरक्षात्मक संग्रह होता है जो आपके cervical canal में कई महीनों तक आपके शरीर और बच्चे को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है। जैसे ही cervical canal गलना शुरू होती है तो बलगम के छोटे-छोटे टुकड़े आना शुरू हो जाते है कभी-कभी ज्यादा बलगम भी आ सकता है | इसे प्लग कहा जाता है

कभी कभी ये प्लग गुलाबी या लाल रंग के भी हो सकते है ये इस बात का संकेत होते है की लेबर का समय अब नजदीक है |

प्रेगनेंसी के बाद सेक्स करने में परेशानी क्यों? कारण व् उपाय |

braxton hicks contractions क्या होता है ?

braxton hicks contractions (ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन ) एक तरह का दर्द या खिचाव होता है जो प्रेगनेंसी के 20 हफ्ते होने के बाद से शुरू होता है और पेट के बीच में से निचले हिस्से तरफ बढ़ता जाता है | शुरू में ये संकुचन हल्का और कभी कभी महसूस होता है पर जेसे जेसे डिलीवरी का समय नजदीक आता है वेसे वेसे ये दर्द तेज और लगातार होने लगता है

ड्यू डेट के आस पास एक समय एसा आता है जब ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन बोहोत तेज और बिना रुके होता है यही वो समय होता है जब हॉस्पिटल जाना चाहिए और अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए |

प्रेगनेंसी के लगभग 5वे हफ्ते से पेट में बच्चे का मूवमेंट शुरू हो जाता है और लगभग इसी समय ही ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन भी शुरू हो जाते है और जैसे जैसे बच्चा पेट में बड़ा होने लगता है उसका मूवमेंट भी ज्यादा और तेज होने होने लगता है इसी के के साथ संकुचन भी ज्यादा तेज महसूस होने लगते है | जो महिलाये पहली बार माँ बन्ने जा रही होती है उन्हें हो सकता है ये संकुचन ज्यादा महसूस न हो पर जो महिलाये दूसरी या तीसरी बार माँ बनने जा रही होती है उन्हें ये साफ़ महसूस कर सकती है |

दर्द के समय क्या करे?

अगर ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन की वजह से आपको आराम करने में या काम करने में परेशानी हो रही हो तो कुछ टिप्स आप follow कर सकते है :-

  1. अगर दर्द हो रहा है तो गहरी सांस ले और हल्का व्यायाम शुरू कर दे अगर व्यायाम नहीं कर सकते तो सांस वाली हलकी एक्सेरसाइज जैसे अनुलोम वियोम या प्राणायाम भी कर सकती है |
  2. दर्द के समय थोडा पानी पी ले या फिर कुछ खा ले, इससे काफी आराम मिलेगा |
  3. अगर आप बेठे है और दर्ददर्द शुरू हो जाये तो खड़े हो जाये और वाक करने लगे इसी तरह अगर खड़े थे तो बेठ जाये और आराम करे |
  4. अगर हो सके तो हलके गरम पानी से नहा ले इससे भी ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन में आराम मिलेगा |

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के बारे में डिटेल में जानने के लिए क्लिक करे |

ब्रैस्ट मिल्क बढाने के लिए अपनाये ये शानदार तरीके|

लड़का पैदा करने के लिए उपाय | baby boy conceive karne ke upay kya hai?

Advertisements