गर्भ में भ्रूण का विकास की embryo, blastocyst, fetus और baby अवस्थाएं क्या है ? development of embryo

गर्भ में भ्रूण का विकास

what is embryo (10k to 100k) , what is a blastocyst (1kto10k) , गर्भ में भ्रूण का विकास (1k to 10k),मानव भ्रूण विकास के चरण(100 to 1k)

गर्भावस्था में पेट में पल रहे शिशु को हालाँकि साधारण भाषा में बेबी कहा जाता है लेकिन मेडिकल के शब्दकोष में हर समयावधि में बच्चे की अवस्था को एक अलग नाम से जाना जाता है | ये जरूरी नहीं की आप अपने बच्चे को हर समय पर अलग नाम से पुकारे क्युकी एक महिला और माता पिता के लिए उनका बच्चा उनका शिशु होता है लेकिन मेडिकल की भाषा को जानने के लिए और अपने प्रेगनेंसी अल्ट्रासाउंड को समझने के लिए गर्भ में भ्रूण का विकास की इन अवस्थाओ को जानना काफी जरूरी है |

गर्भ में बच्चे का विकास की मुख्यतः 4 अवस्थाओ होती है :-

  • zygote stage
  • blastocyst stage
  • embryo stage
  • fetus stage

इन चारो अवस्थाओ से गुजरने के बाद पैदा होने वाले शिशु को newborn कहा जाता है | अलग अलग अवस्थाओ में बच्चे का विकास अलग तरह से होता है , इस आर्टिकल में इन सभी अवस्थाओ को डिटेल में बताया है |

Advertisements

गर्भवती महिला को कितने टीके लगते हैं | VACCINE DURING PREGNANCY

गर्भावस्था के 5वें महीने में बच्चा लड़का होने के लक्षण कोनसे है ?

1. zygote stage (जयगोट कैसे बनता है ):-

गर्भावस्था में zygote अवस्था प्रेगनेंसी में शिशु की सबसे पहली अवस्था को कहा जाता है | ये वो अवस्था होती है जब एक पुरुष स्पर्म महिला के एग्स से मिलता है और इस मिलने की प्रक्रिया में egg fertilize हो जाता है | फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया के फलस्वरूप एक सिंगल सेल का निर्माण होता है जो की शिशु के शरीर का एक पहला सेल होता है , यही सिंगल सेल आगे आगे जाके कई सारे सेल में विभाजित हो जाता है और इस तरह ये प्रक्रिया चलती रहती है और आगे जाकर येही सेल्स एक मानव शरीर का निर्माण करते है |

गर्भावस्था में एग्स और स्पर्म के मिलने पर बने हुए इस पहले सेल की अवस्था को ही zygote अवस्था कहा जाता है , ये अवस्था 4 दिन तक की होती है अर्थात गर्भस्थ में भ्रूण इस अवस्था में टोटल 4 दिन तक रहता है इसके बाद शुरू होती है अगली स्टेज जिसका नाम होता है blastocyst स्टेज |

प्रेगनेंसी में ये 10 सुपर फ़ूड बेबी को बनायेगे सुपर इंटेलीजेंट | I

प्रेग्नेंसी में भी अगर नहीं किये ये 10 काम तो जिंदगी भर रहेगा पछतावा |

2. blastocyst stage (ब्लास्टोसिस्ट अवस्था ):-

गर्भावस्था के 4 दिन पूरे होने के बाद से सेल का विभाजन शुरू होने लगता है और यही से शुरू होती है गर्भावस्था की अगली स्टेज जिसे blastocyst stage कहा जाता है | blastocyst अवस्था में पहले दिन एक सेल दो सेल्स में विभाजित होता है और फिर वो दो सेल फिर से दो सेल में devide होते जाते है इस तरह ये प्रक्रिया चलती है जब तक ये अवस्था पूरी नहीं हो जाती |

blastocyst अवस्था की अवधि लगभग 14 दिन की होती है और इस दौरान गर्भावस्था में सेल्स का विभाजन होता रहता है | सेल के विभाजित होने की इस प्रक्रिया को जेर्मिनल पीरियड कहा जाता है | अर्थात blastocyst अवस्था की समयावधि 14 दिन की होती है | उसके बाद भ्रूण गर्भावस्था में अपनी अगली स्टेज में प्रवेश कर जाता है जिसका नाम है embryo स्टेज |

प्रेगनेंसी में Total कितने प्रकार के अल्ट्रासाउंड होते है जानिए पूरी List और उनकी Detail |

ख्वाब/सपने में लड़का पैदा होते देखना का क्या मतलब होता है ?

3. embryonic stage:-

गर्भावस्था की अगली स्टेज का नाम होता है एम्ब्रियोनिक स्टेज और इसमें विकसित होने वाले भ्रूण को embryo कहा जाता है | blastocyst अवस्था में जिन सेल्स का निर्माण होता है उनमे से अछे और स्वस्थ सेल्स आगे बढ़ते है और गर्भ में भ्रूण का विकास करते है जबकि अस्वस्थ सेल्स इस अवस्था में शरीर से बाहर निकाल दिए जाते है | ये प्रक्रिया जिसमे शरीर में से unhealthy और ना काम आने वाले सेल्स बाहर निकाले जाते है इस प्रक्रिया को apoptosis कहा जाता है |

embryonic स्टेज में शरीर में बचे हुए healthy सेल्स मानव शरीर का स्ट्रक्चर , ओर्गंस और tissue बनाने का कार्य करते है | हर एक सेल्स का अपना अलग कार्य होता है और यही सेल्स शरीर में बच्चे के हाथ, पैर, स्पाइनल कार्ड आदि अंगो का निर्माण करते है

embryonic stage time:- एम्ब्रोनिक पीरियड लगभग 8 सप्ताह तक चलता है जिसमे शिशु की शारीरिक सरंचना का निर्माण होता है | आइये जानते है की किस प्रकार ये प्रक्रिया चलती है :-

प्रेग्नेंट महिलाए भूल कर भी न करे ये 5 घरेलु काम

embryonic अवस्था में बच्चे के विकसित होने वाले मुख्य चरण (stages of embryonic development):-

  • सप्ताह 3: आरोपण होता है |
  • सप्ताह 4: केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की शुरुआत होती है |
  • सप्ताह 5: हृदय की गतिविधि शुरू होती है ,आंख, कान और ऊपरी अंगों की कलियां (बांह) बनने लगती हैं
  • सप्ताह 6: निचले अंगों की कलियाँ (पैर) बनने लगती हैं, हाथ और पैर बनने लगते हैं
  • सप्ताह 7: उंगलियां दिखाई देती हैं
  • सप्ताह 8: पलकें बनती हैं
  • सप्ताह 9: बाहरी जननांग में अंतर होने लगता है

एम्ब्रियोनिक अवस्था में तीसरे सप्ताह के अंत तक गर्भवती महिला में प्लेसेंटा विकसित हो जाता है और भ्रूण अब प्लेसेंटा पर निर्भर हो जाता है ताकि प्लेसेंटा के माध्यम से रक्त तथा अन्य पोषक तत्वों को प्राप्त कर सके , तो प्लेसेंटा का कार्य गर्भावस्था में बच्चे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करना होता है ये एक जरूरी अंग होता है जो एम्ब्रियोनिक अवस्था में ही विकसित होता है और बच्चा पैदा होने तक बच्चे के साथ जुड़ा रहता है |

क्या अंतर होता है लेवल 2 अल्ट्रासाउंड और लेवल 1 अल्ट्रासाउंड में ?

प्लेसेंटा क्या है ?

प्लेसेंटा गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय के अंदर बनने वाला एक महत्वपूर्ण अंग होता है जिसमें कई कार्य होते हैं, जैसे कि गर्भ में भ्रूण का विकास करने में उसे पोषक तत्व और ऑक्सीजन सप्लाई करना और गर्भनाल के माध्यम से अपशिष्ट और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकलना आदि कार्य प्लेसेंटा द्वारा किये जाते है | प्लेसेंटा भी हार्मोन बनाता है जो गर्भावस्था को बनाए रखता है, शरीर में परिवर्तन को प्रभावित करता है, और भ्रूण को बढ़ने और विकसित जिन तत्प्रवों की आवश्दायकता होती है वो सब प्रदान करता है | प्लेसेंटा सामान्य रूप से पूरी गर्भावस्था के समय रहता है लेकिन गर्भावस्था पूरी होने के बाद नार्मल डिलीवरी के समय योनि मार्ग से बाहर निकाल दिया जाता है या सिजेरियन सेक्शन के दौरान ऑपरेशन द्वारा हटा दिया जाता है ।

10 common pregnancy terms जो गर्भावस्था के दौरान कही न कही उपयोग होती है | पहले से ही जान ले |

अगर दिख रहे है ये 10 साफ़ संकेत तो समझ ले गर्भ में लड़का ही है | बेबी बॉय टेस्ट एट होम

4. fetal stage( fetal अवस्था ) :-

एक fetal stage गर्भावस्था में 10 सप्ताह में शुरू होती है और जन्म तक चलती है। और इस स्टेज में विकसित होने वाले भ्रूण को fetus कहा जाता है | इस स्टेज की शुरुआत होने पर, बच्चे में सभी प्रमुख अंग प्रणालियां बन चुकी होती हैं, लेकिन सभी अंग अपरिपक्व होते हैं। इसलिए इस सफेटल स्टेज के शुरू होने पर , भ्रूण मुख्य रूप से बढ़ रहा होता है और ऊतक परिपक्व हो रहे होते है।

फेटल अवस्था के दौरान भ्रूण कैसे विकसित होता है प्रमुख चरण :-

  • सप्ताह 10-13: भ्रूण तेजी से विकास के दौर से गुजर रहा होता है और गुर्दे मूत्र का उत्पादन शुरू करते हैं
  • सप्ताह 14-17: बाहरी जननांग बनते हैं, हड्डियां सख्त हो होती है और आंखों की गति शुरू होती है
  • सप्ताह 18-21: भौहें और सिर के बाल बनते हैं, भ्रूण के गर्भाशय और योनि का निर्माण होता है |
  • सप्ताह 22-26: भ्रूण का वजन बढ़ता है, नाखून बन्ने लगते हैं
  • सप्ताह 27-30: फेफड़े और मस्तिष्क को इस हद तक विकसित किया जाता है कि यदि इस बिंदु पर जन्म लिया जाए और गहन देखभाल की जाए तो भ्रूण के जीवित रहने की संभावना होती है, पलकें खुलती हैं, पैर के अंगूठे दिखाई बनते है , भ्रूण मोटा होता है
  • सप्ताह 31-35: बच्चा अब प्रकाश के प्रति प्रतिक्रिया करता हैं
  • सप्ताह 36-40: बच्चे का दिमाग और शरीर विकसित होता है |

प्रेगनेंसी में क्या डाइट लेनी चाहिए? Best Indian Diet Chart For Pregnancy.

क्या गर्भावस्था में सर्दी जुकाम की दवाई लेना सही है?

5. newborn अवस्था क्या है ?

जनम के समय पैदा होने वाले बच्चे को जो fetus स्टेज में से आता है उसे newborn कहा जाता है , मेडिकल की भाषा में इसे neonate भी कहा जाता है |एक newborn बच्चे को अचानक से बाहरी दुनिया में survive करने के लिए कई सरे हारमोंस की आवशयकता होती है जैसे कोर्टिसोल, एड्रेनालाईन, और थायराइड हार्मोन | ये हारमोंस नए पैदा होने वाले नवजात शिशु को सामान्य blood pressure , शरीर के तापमान और रक्तचाप (5, 6) को नार्बमल बनाए रखने में मदद करते है |

गर्भावस्था में मूड स्विंग (Mood Swing ) क्यों होता है ? सही कारण एवं निवारण |

Fetal Pole(फीटल पोल) क्या होता है और प्रेगनेंसी में कब दिखाई देता है ?

निष्कर्ष :-

गर्भावस्था के दौरान बोहोत सी मेडिकल भाषाओ का उपयोग किआ जाता है जो आप जनता के लिए समझ पाना काफी कठिन होता है ऊपर दिए गए कुछ शब्द इसी का उदहारण है जो गर्भ में भ्रूण के लिए विभिन्न समयावधि में उपयोग किये जाते है और इस आर्टिकल (गर्भ में भ्रूण का विकास) के माध्यम से इन मेडिकल भाषाओ का मतलब बताया गया है लेकिन आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने बच्चे को किसी भी नाम से पुकार सकते हो चाहे वो पेट में ही क्यों न हो आप उसे बच्चा भी कह सकते हो क्युकी है तो वो आप ही का बच्चा न ?

अगर दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताये |

जब गर्भ में भ्रूण का विकास होता है तो मासिक चक्र क्यों रुक जाती है?

जब भ्रूण का विकास होना शुरू होता है तो इटरनल os close हो जाता है इस वजह से मासिक चक्र रुक जाता है | डिटेल में समझने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़े :- यहाँ क्लिक करे

Tags:- embryonic stage, embryo vs fetus, embryo vs zygote , Stages of BABY Growth /Fetal Development (in Hindi)

ये जानकारी विडियो के माध्यम से देखने के लिए नीचे क्लिक करे :-

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन

braxton hicks contractions :- क्या डिलीवरी अब होने वाली है ? जानिए इसका सही मतलब|

Top 10 Best Protein Powder For Pregnant Mother|प्रेगनेंसी में लिए जाने वाले बेस्ट प्रोटीन पाउडर और उनका रिव्यु |

प्रेगनेंसी में बेस्ट प्रोटीन पाउडर 10 में से ये एक है रिव्यु के साथ | |Top 10 Best Protein Powder For Pregnant Mother

Level 2 Ultrasound - प्रेगनेंसी का एक जरूरी अल्ट्रासाउंड | A Most Important Ultrasound During Pregnancy.

Level 2 Ultrasound – प्रेगनेंसी का एक जरूरी अल्ट्रासाउंड | A Most Important Ultrasound During Pregnancy.


Advertisements